फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   निर्देशों के पालन में हीलाहवाली नहीं होगी बर्दास्त: गर्ब्याल

निर्देशों के पालन में हीलाहवाली नहीं होगी बर्दास्त: गर्ब्याल

Fri, 17 May 2019 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
निर्देशों के पालन में हीलाहवाली नहीं होगी बर्दास्त: गर्ब्याल
पौड़ी। लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना को लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने कहा कि मतगणना के लिए राजनीतिक दलों के अभिकर्ताओं के बैठने के स्थान को आरक्षित कर 19 मई तक सूची उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 के तहत गढ़वाल संसदीय सीट पर मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ सुव्यवस्थित बनाए जाने को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार कोई भी व्यक्ति मतगणना परिसर में मोबाइल फोन नहीं ले जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ईटीपीबीएस की प्री-काउंटिंग स्कैनिंग को 120 टेबल, ईटीपीबीएस की गणना 88 टेबल, पोस्टल बैलेट को पांच टेबल और ईवीएम को 76 टेबल बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि समस्त प्रत्याशी/राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को मतगणना के दौरान अपने अभिकर्ता की तैनाती करने को कहा। इस अवसर पर नोडल अधिकारी निर्वाचन कार्मिक प्रबंधन/ सीडीओ दीप्ति सिंह, उपजिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम डा. एसके बरनवाल, एआरओ/एसडीएम सदर योगेश सिंह मेहरा, एआरओ चौबट्टाखाल सौरभ असवाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवाड़ी, सहायक नोडल अधिकारी राजनीतिक दल गंगाराम सिंह, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कामेश्वर राणा, राहत हुसैन, अशोक बिष्ट, सह-मीडिया प्रभारी भाजपा ओमप्रकाश जुगरान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


मतगणना स्थल की तैयारियों का लिया जायजा
पौड़ी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मतगणना स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को प्रवेश, निकासी, आगंतुकों की चेकिंग सहित अनेक कार्यों को लेकर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी पौड़ी दलीप सिंह कुंवर ने सुरक्षा व्यवस्था, मतगणना के दिन चेकिंग सहित अन्य कार्यों को लेकर पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर नोडल अधिकारी निर्वाचन कार्मिक दीप्ति सिंह, उपजिला निर्वाचन अधिकारी डा. एसके बरनवाल, एआरओ पौड़ी योगेश सिंह, एआरओ चौबट्टाखाल सौरभ असवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed