{"_id":"5b9fde21867a557f587890e7","slug":"51537203745-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल समस्या पर फूटा लोगों का गुस्सा, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल समस्या पर फूटा लोगों का गुस्सा, प्रदर्शन
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। पेयजल योजना की मांग के लिए सबदरखाल रामलीला मैदान में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्र के 63 गांवों में पेयजल समस्या बनी है, जिसे शीघ्र दूर नहीं किए जाने पर आंदोलन किया जाएगा।
रामलीला मैदान में एकत्र हुए लोगों ने विभाग और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों पर अनदेखी का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि समस्या को लेकर पूर्व में ग्रामीणों ने आमरण अनशन शुरू किया था। मुख्यमंत्री के ओएसडी और पेयजल सचिव के मामले में कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अनशन समाप्त किया, लेकिन उनके आश्वासन के कई दिन बाद भी पेयजल योजना पर काम शुरू नहीं हुआ। इससे क्षेत्र के लोगों में रोष है। प्रयास विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष भरत सिंह कोटियाल ने कहा कि तमाम आश्वासनों के बावजूद योजना स्वीकृत न होने से नाराज एक ग्रामीण बीते दिनो क्षेत्र में मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। कहा कि क्षेत्रीय विधायक ने 21 सितंबर को क्षेत्र में आकर ग्रामीणों की समस्या सुनने और मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। धरना देने वालों में लक्ष्मण सिंह बुटोला, मकान सिंह, गोविंद सिंह, चक्रधर सिंह राणा, भगवान सिंह, धनवीर सिंह चौहान, दलबीर सिंह, गोकुल सिंह, विनोद ध्यानी, लक्ष्मीनारायण ध्यानी, सुरेंद्र धामी आदि शामिल रहे।