{"_id":"6951388e0b849c00cd05139b","slug":"45-teachers-participated-in-the-yoga-training-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-119275-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: योग प्रशिक्षण में 45 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने किया प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: योग प्रशिक्षण में 45 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने किया प्रतिभाग
Sun, 28 Dec 2025 07:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 28 Dec 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पौड़ी, चड़ीगांव में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जिले के 15 विकासखंडों से 45 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यशाला का शुभारंभ डायट के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अरविंद सिंह, कार्यक्रम समन्वयक विनय किमोठी तथा संदर्भ दाताओं राष्ट्रीय प्रशिक्षक राकेश कंडवाल एवं जितेंद्र धस्माना ने किया। कार्यक्रम समन्वयक विनय किमोठी ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। संदर्भ दाता राकेश कंडवाल ने सूर्य नमस्कार सहित चक्रासन, वज्रासन, धनुरासन, भुजंगासन आदि आसन का अभ्यास कराया। जितेंद्र धस्माना ने भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम का अभ्यास कराया। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। कार्यशाला को सफल बनाने में डॉ. सतीश सिंह, डॉ. हीरा बिष्ट, ऋषि सेमवाल, प्रभा तिवारी, रिया मेवाड़, जेपी नौटियाल, अजय भारती, प्रमोद सिंह, विनय रावत, अनुकेत दसोनी, विनोद सिंह का योगदान रहा। संवाद