{"_id":"5c796371bdec2208b0010cda","slug":"41551459185-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान व गणित प्रतियोगिता में चाचकंडा, खोला, चौकी व सेमला के छात्रों ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान व गणित प्रतियोगिता में चाचकंडा, खोला, चौकी व सेमला के छात्रों ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के ब्लाक संसाधन केंद्र में विज्ञान व गणित विषय पर आधारित क्विज पोस्टर एवं मॉडल प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें संकुल चाचकंडा, खोला, चौकी व सेमला के छात्रों ने पहला स्थान प्राप्त किया है।
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत आयोजित जूनियर व माध्यमिक विद्यालयों की गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जूनियर विद्यालय देवीधार के आदित्य कड़ाकोटी प्रथम, कोटी के हैप्पी नेगी द्वितीय व मैखंडी की अंजली द्वितीय रही। गणित मॉडल में भी आदित्य ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि द्युली की साक्षी दूसरे व बैंजवाड़ी के सुमित रावत तीसरे स्थान पर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में कोटी के हैप्पी नेगी को पहला, बैंजवाड़ी के सुमित रावत को दूसरा व कांडी के अरविंद लाल को तीसरा स्थान मिला। विज्ञान की प्रश्नोत्तरी में जीआईसी चौकी के अंकित पहले, धद्दी के आदित्य दूसरे व देवीधार के विजय तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा विज्ञान मॉडल में जूनियर विद्यालय द्यूली की संध्या प्रथम देवीधार के गौरव कुमार द्वितीय व धद्दी के आदित्य तृतीय रहे। विज्ञान की पोस्टर प्रतियोगिता में देवीधार के विजय, कोटी के सुमित बिष्ट, धद्दी घंडियाल के मनीष भंडारी क्रमश: पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में खंड शिक्षाधिकारी डा. सुरेंद्र सिंह नेगी ने भारत के महान वैज्ञानिक सीवी रमन के जीवन व उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में रमेश रौथाण, विक्रम कठैत, रविंद्र मेवाड़, खिमानंद उप्रेती, विनय रावत, अतर जोशी, कुलदीप नेगी व रतन बलूड़ी आदि मौजूद थे।