फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना से नहीं जुड़ पा रहे क्षेत्रीय बैंकों के खाता धारक किसान

प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना से नहीं जुड़ पा रहे क्षेत्रीय बैंकों के खाता धारक किसान

Thu, 14 Feb 2019 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना से नहीं जुड़ पा रहे क्षेत्रीय बैंकों के खाता धारक  किसान
श्रीनगर। क्षेत्रीय बैंकों के खाताधारक किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नहीं जुड़ पा रहे है। योजना के लिए पंजीकरण प्रधानमंत्री किसान पोर्टल पर किया जाना है, लेकिन उक्त पोर्टल क्षेत्रीय बैंकों के खातों को स्वीकार नहीं कर रहा है। वहीं तहसील प्रशासन का कहना है कि जिन किसानों के खाते राष्ट्रीयकृत बैंकों में हैं उनके आवेदन पत्रों को पोर्टल पर अपलोड किया गया है। जल्द ही पोर्टल में सुधार होने पर अन्य आवेदन पत्रों को भी अपलोड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहसील क्षेत्र में आठ फरवरी से सर्वेक्षण व आवेदन पत्रों को भरने का काम शुरू किया गया था। योजना के तहत बृहस्पतिवार तक करीब पांच हजार से अधिक लोगों ने योजना के लिए आवेदन किया है। तहसीलदार हरिहर उनियाल ने बताया कि सभी आवेदन पत्रों को जांच के बाद कंप्यूटर में फीड कर दिया गया है। जबकि अभी भी लोग आवेदन पत्र जमा कर रहे है, जिनको जांच के बाद कंप्यूटर में फीड किया जा रहा है। बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर तक करीब 1300 आवेदन पत्रों को पीएमके पोर्टल पर अपलोड किया गया है। जिन आवेदकों ने राष्ट्रीयकृत बैंकों की खाता संख्या दी है। वह फार्म अपलोड हो चुके है। जबकि क्षेत्रीय बैंक जैसे जिला सहकारी बैंक, उत्तरांचल ग्रामीण बैंक की खाता संख्या पोर्टल पर अपलोड करने में समस्या हो रही है। उनियाल ने बताया कि जो आवेदन पत्र प्राप्त हुए है उनमें अधिकतर लोगों के खाते क्षेत्रीय बैंकों में है। इन खातों को योजना से जोड़ने के लिए भारत सरकार स्तर पर कार्य चल रहा है। जल्द ही इन खातों को भी पोर्टल से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed