{"_id":"5c51d280bdec224af71511a5","slug":"41548866176-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल की जनता के हितों की नहीं होने दूंगा अनदेखी: जुयाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल की जनता के हितों की नहीं होने दूंगा अनदेखी: जुयाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। वरिष्ठ भाजपा नेता व लोकसभा चुनाव टीम के सदस्य वीरेंद्र जुयाल ने कहा कि गढ़वाल लोक सभा सीट से दावेदारी में वह पहले नंबर हैं। गढ़वाल का विकास मेरा प्रथम उद्देश्य है। यहां की जनता के हितों की मैं कभी अनदेखी नहीं होने दूंगा।
बुधवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में वीरेंद्र जुयाल ने कहा कि यदि मैं लोकसभा चुनाव जीत गया तो दिल्ली में केवल संसद चलने के दौरान रहूंगा। बाकि समय लोकसभा क्षेत्र में रहकर जनता की सेवा करूंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी के बावजूद यहां के विकास के लिए वह हमेशा प्रतिबद्ध रहे हैं। वह पार्टी के सारे वरिष्ठ नेताओं से पूछकर ही लोक सभा क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें काम करना भी आता है और करवाना भी आता है। उन्होंने आगामी लोक सभा चुनाव में जनता से समर्थन देने की अपील की। इस दौरान पत्रकारों ने जब शौर्य डोभाल के भी गढ़वाल लोक सभा से दावेदार होने की बात कही तो बीरेंद्र जुयाल ने कहा कि वह एवं उनकी पार्टी नहीं जानती की शौर्य कौन हैं। जबकि भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत की दावेदारी के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यदि तीरथ को टिकट मिलता है तो वह हनुमान की भूमिका में रहेंगे और यदि मुझे टिकट मिला तो तीरथ हनुमान की भूमिका में रहेंगे।