{"_id":"5c5087b8bdec22736842199f","slug":"41548781496-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपिता पर हो रही सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपिता पर हो रही सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणियां किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस ने कहा कि राष्ट्रपिता के खिलाफ अभद्र पोस्ट व दुष्प्रचार से जनता आहत है। सोशल मीडिया पर चल रहे अपमानजनक पोस्ट को लेकर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं एसएसपी ने मामले को गंभीर बताते हुए ठोस कार्रवाई की बात कही है।
मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी के नेतृत्व में एसएसपी पौड़ी को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर नेगी ने बताया कि सोशल मीडिया पर (फेसबुक पेज) ट्रॉल गांधी जी नाम का पेज है। इस पर विगत एक माह से हर दिन एक पोस्ट डाली जा रही है। पोस्ट में मेमे (फोटो एडिट कर लिखी पोस्ट) पर राष्ट्रपिता के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पेज के संचालक, कमेंट, शेयर व लाइक करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। विधान सभा क्षेत्र पौड़ी के महासचिव शुभाकर नेगी ने कहा कि राष्ट्रपिता के खिलाफ दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ जल्द कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि सोशल मीडिया पर राष्ट्रपिता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला गंभीर है। जांच कर जल्द ही ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
तिरंगे का किया अपमान
पौड़ी। विकास खंड कल्जीखाल के घंडियाल क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता की पोस्ट पर भी किसी ने राष्ट्रध्वज का अपमान किया है। सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाले व्यक्ति के खिलाफ बुधवार को राजस्व पुलिस में तहरीर दी जाएगी।