फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   अस्पताल में सुविधाओं की कमी पर भड़के लोग

अस्पताल में सुविधाओं की कमी पर भड़के लोग

Fri, 27 Jul 2018 10:12 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में सुविधाओं की कमी पर भड़के लोग
पौड़ी। जिला अस्पताल में डाक्टरों की कमी एवं अन्य पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं न होने से नाराज नागरिक कल्याण मंच ने शुक्रवार को जिला अस्पताल में प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि डाक्टर न होने से मरीजों को आए दिन परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एकत्र हुए मंच से जुड़े लोगों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में न फिजिशियन है और न ही स्वास्थ्य जांच संबंधी पर्याप्त सुविधाएं। इससे दूरदराज से जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। पिछले दिनों अस्पताल में बेड न मिलने से एक बच्चे को इसके लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। पूर्व सभासद धर्म सिंह रावत ने कहा कि अस्पताल में जो डाक्टर कार्यरत हैं, उनमें भी कुछ छुट्टी पर चल रहे हैं, जबकि फिजिशियन की नियुक्ति की लंबे समय से चली आ रही मांग पर भी अमल नहीं हुुआ। मंच के मुख्य संयोजक रघुवीर सिंह रावत और संयोजक केदार सिंह गुसाईं ने कहा कि जब तक मांगों पर अमल नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा। धरना देने वालों में पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष कुंज बिहारी नेगी, गिरीश बर्त्वाल, अनूप नेगी, प्रशांत नेगी, अनीता भारती, संगीता रावत, आलम सिंह, एसपी धस्माना, ठाकुर सिंह नेगी, महेश नैनवाल, वीरेंद्र सिंह रावत व कलम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed