{"_id":"5a80791d4f1c1b93268b98cf","slug":"41518369053-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम पर भरोसे के मायने हैं ऑल टाइम धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम पर भरोसे के मायने हैं ऑल टाइम धोखा
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। शहर में हर बैंक की ऑल टाइम मनी मशीन तो लगी है, लेकिन उनमें पैसा नहीं है। विवाह सीजन होने से लोग एटीएम के भरोसे पहुंच रहे हैं, लेकिन एटीएम में पैसे नहीं होने से निराशा हाथ लग रही है। यह समस्या शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी बनी हुई है। बैंक अधिकारी कह रहे हैं कि आरबीआई से कैश नहीं आने से दिक्कतें हो रही हैं।
मुख्यालय पौड़ी के अलावा कल्जीखाल, कोट, थलीसैण, पाबौ, पैठाणी, चाकीसैण, नौगांवखाल, चौबट्टाखाल, पोखड़ा आदि क्षेत्रों में एटीएम तो हैं मगर उनमें पैसा नहीं है। मुख्यालय में एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, आईसीआईसीआई बैंक समेत अन्य बैंकों के एटीएम खाली हैं। शनिवार व रविवार केे बैंक छुट्टी के चलते भी लोग परेशान हैं। एसबीआई के मैनेजर आशीष रावत का कहना है कि आरबीआई से बेहद कम राशि जारी की जा रही है। ऐसे में एटीएम में कैश की कमी बनी हुई है। इससे ग्राहकों को परेशानी हो रही है मगर इसमें बैंक कुछ भी नहीं कर सकते।