{"_id":"5a6760684f1c1b7e268b5f21","slug":"41516724328-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार के हमले में घायल हुई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार के हमले में घायल हुई महिला
Updated Tue, 23 Jan 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी (ब्यूरो)। गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी रेंज के तहत गहड़ गांव में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला पर गुलदार के हमले के बाद समूचे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। गढ़वाल वन प्रभाग ने क्षेत्र में टीम को भी रवाना किया है।
जानकारी के अनुसार गहड़ निवासी बीरा देवी पत्नी प्रदीप सिंह मंगलवार को सुबह घास लेने एक महिला के साथ जंगल गई थी। तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने बीरा पर हमला बोल दिया। गुलदार के हमले में बीरा घायल हो गई। वन क्षेत्राधिकारी पौड़ी अनिल भट्ट ने बताया है कि महिला का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।