फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   41 thousand candidates will be included in the exam

41 हजार परीक्षार्थी होंगे परीक्षा में शामिल

Mon, 14 Sep 2020 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
41 thousand candidates will be included in the exam
गढ़वाल विवि में 19 सितंबर से शुरू होने वाली सेमेस्टर परीक्षा में गढ़वाल मंडल से लगभग 41 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें विवि के अपने तीनों परिसरों से करीब 5600 परीक्षार्थी हैं। कोरोना संकट को देखते हुए 17 सितंबर को परीक्षा केंद्रों में रिहर्सल कराई जाएगी। ताकि किसी असावधानी से कोरोना संक्रमण न फैले। कोरोना संकट को देखते हुए इस बार परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया है। इसमें परीक्षा का समय दो घंटे से घटाकर एक घंटा किया गया है। वहीं उत्तर पुस्तिका के बजाय ओएमआर शीट दी जा रही है। गढ़वाल विवि और इससे संबद्ध महाविद्यालयों के लगभग 124 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा संपन्न होनी है। अकेले विवि के बिड़ला परिसर में लगभग 3400 छात्र-छात्राएं परीक्षाएं देंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed