{"_id":"5cbf3f4cbdec2214216ce975","slug":"31556037452-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिनों के भीतर दें पाठ्य पुस्तकों का पैसा: खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिनों के भीतर दें पाठ्य पुस्तकों का पैसा: खाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। प्राथमिक शिक्षा में मिलने वाली पाठ्य पुस्तकों की धनराशि में हीलाहवाली को अपर निदेशक बेसिक ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने गढ़वाल मंडल के समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों को तीन दिन के भीतर छात्रों के खातों में धनराशि जमा किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही जमा धनराशि की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्राथमिक शिक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को पाठ्य-पुस्तकों के लिए ढ़ाई से लेकर चार सौ रुपए की धनराशि प्रदान की जाती है। जो धनराशि कक्षा एक से लेकर आठवीं तक की पाठ्य-पुस्तकों के लिए विभाग संबंधित छात्र-छात्राओं के खातों में जमा करता है। मंडल में अभी तक कई स्कूलों में यह धनराशि खातों में नहीं भेजी गई है। अपर निदेशक बेसिक एसपी खाली ने बताया है कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत पाठ्य-पुस्तकों को मिलने वाली धनराशि छात्र-छात्राओं के खातों में जमा नहीं किए जाने की शिकायतें मिली हैं। गढ़वाल मंडल के समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों को तीन दिन के भीतर छात्रों के खातों में धनराशि जमा किए जाने के साथ सूचना भी उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।