फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी को उत्साहित हैं युवा

लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी को उत्साहित हैं युवा

Sun, 10 Mar 2019 10:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी को उत्साहित हैं युवा
पौड़ी। लोकसभा चुनाव 2019 में कुछ माह का समय शेष रह गया है। चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे चुनाव तैयारियों की गतिविधियां भी शासन-प्रशासन तेज करता जा रहा है। भारत के लोकतंत्र के इस महापर्व में युवा अपनी भागीदारी निभाने को उत्साहित नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि युवा वर्तमान समय में संभावनाओं को अवसरों में बदल रहे हैं।
विज्ञापन

गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी में युवा आगामी लोकसभा चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनकी आंखों में नए भारत की तस्वीर है। सरकारी स्तर पर देश के विकास की दिशा-दशा और युवाओं की सहभागिता पर उनका नजरिया कुछ अलग सामने आया। बीजीआर परिसर पौड़ी की शोध छात्रा पूनम रावत का कहना है कि भारत दुनिया में लोकतंत्र की पाठशाला है। हमारे लोकतंत्र की सबसे बड़ी खूबसूरती है कि सरकार बदलते ही सत्ता का हस्तांतरण मौलिकता के साथ हो जाता है, जबकि पड़ोसी लोकतांत्रिक देशों की स्थिति दुनिया के सामने है। बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के रोबिन रावत ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे। मतदान को लेकर उनमें अलग-सा उत्साह बना है। उन्होंने कहा कि युवा संभावनाओं को अवसरों में बदलने को तत्पर हैं। उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार दिए जाने की ठोस नीति बनाए जाने पर जोर दिया। शोध छात्रा पूजा पांडे ने कहा कि भारत दुनिया में अपनी अलौकिकता के लिए अलग पहचान रखता है। लोकतंत्र के पर्व में देशवासियों की भूमिका ही सबसे बड़ी मजबूती है। छात्र अश्विन ने कहा कि चुनाव आयोग ने मतदान को पारदर्शी बनाए जाने के लिए कई कदम उठाए हैं, जो आगामी लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed