{"_id":"5b633cd04f1c1b827d8b633c","slug":"31533230288-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में डाक्टरों की कमी पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में डाक्टरों की कमी पर भड़के लोग
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। जिला अस्पताल में डाक्टरों की कमी को लेकर नागरिक कल्याण मंच का धरना बृहस्पतिवार भी जारी रहा। आंदोलन को व्यापार सभा ने भी अपना समर्थन दिया है।
व्यापार सभा के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत ने आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि जिला अस्पताल में डाक्टरों की कमी की समस्या को जल्द दूर किया जाए। वहीं धरने पर बैठे नागरिक कल्याण मंच से जुड़े लोगों ने कहा कि अस्पताल में फिजिशियन की नियुक्ति को लेकर आश्वासनों के बावजूद अब तक फिजिशियन की तैनाती नहीं हो पाई है। धरना देने वालों में ललित मोहन कोटियाल, केदार सिंह गुसाईं, धर्मवीर सिंह रावत, संगीता रावत, सरिता नेगी व कुंज बिहारी नेगी आदि शामिल रहे।