फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   30 connections cut in Nanak Nagar Sector Eight

नानक नगर सेक्टर आठ में 30 कनेक्शन काटे

विज्ञापन
30 connections cut in Nanak Nagar Sector Eight
जम्मू। नानक नगर सेक्टर आठ में जल शक्ति विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीस कनेक्शनों को काटा है। अभियान दोपहर बाद शुरू हुआ। यहां से लोगों की शिकायतें आ रही थीं कि पानी की समस्या चल रही है। लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। इसके बाद टीमों ने यहां पर पानी की चेकिंग की। टीम ने बताया कि इसके पहले कार्रवाई करते हुए जलशक्ति विभाग ने वीआईपी घरों के कनेक्शन हटाए थे।
विज्ञापन

पाइपों में पानी होने के बावजूद भी पानी नहीं आ रहा था। इसके बाद घरों में नलों को चेक किया गया। लोगों ने अवैध रूप से दो से तीन कनेक्शन ले रखे थे। इसके बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर अभियान चलाकर नलों को काटने पर काम देर शाम तक चलता रहा। जल शक्ति विभाग के अनुसार लोगों ने अवैध कनेक्शन ले रखे हैं जिन्हें काटा जा रहा है। अवैध कनेक्शन पर एफआईआर दर्ज करवाया जाएगा। इसके बाद मामला कोर्ट में चलेगा। इस पर जुर्माना तथा छह माह की सजा का भी प्रावधान है। जल शक्ति विभाग के एक्सईएन आरके महाजन ने बताया कि अवैध कनेक्शनों को काटा जा रहा है। नियमों की अवहेलना सहन नहीं होगी। कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed