फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   261 street lights installed along the highway have become showpieces

Pauri News: हाईवे किनारे लगी 261 स्ट्रीट लाइट बनी है शोपीस

Tue, 02 Jul 2024 07:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 02 Jul 2024 07:27 PM IST
विज्ञापन
261 street lights installed along the highway have become showpieces
श्रीनगर। कीर्तिनगर पुल से धारी देवी तक लगाई गई 261 स्ट्रीट लाइट शोपीस बनकर रह गई है। चार साल बीतने के बाद भी ये रोशन नहीं हो पाई है। एनएच लोनिवि राजमार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइट नगर निगम को हस्तांतरित करने की बात कह रहा है, लेकिन निगम प्रशासन इसका जिम्मा लेने से बच रहा है।
विज्ञापन

दरअसल एनएच चौड़ीकरण के बाद हाईवे पर कीर्तिनगर पुल से धारी देवी कलियासौड़ तक एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी, लेकिन वे शोपीस बनी है। एनएच के अनुरोध के बाद नगर निगम द्वारा बिजली कनेक्शन के लिए यूपीसीएल को डिमांड भेजी गई थी, लेकिन अभी कनेक्शन फीस जमा नहीं होने के चलते स्ट्रीट लाइट नहीं जल पाई है।
विज्ञापन

- राजमार्ग पर विशेष रूप से आवासीय बस्तियों के नजदीक 25-25 मीटर की दूरी पर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। लंबे समय से बंद पड़े होने के कारण इनमें से कई खराब हो चुकी थी, जिन्हें एनएच ने ठीक कर लिया है। अब संचालन के लिए नगर निगम से अनुरोध किया गया है। उनके द्वारा भी विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया है। -तनुज कांबोज, अधिशासी अभियंता, एनएच लोनिवि श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन


- नगर निगम क्षेत्र में राजमार्ग पर एनएच विभाग द्वारा लगाई गई लाइट के बराबर में कई जगहों पर निगम की स्ट्रीट लाइट भी है। एनएच द्वारा लगाई गई लाइट लगभग 250 वाट की है। ऐसे में इन लाइट का संचालन करने के बाद निगम का बिल बढ़ेगा। लाइटों को अधिग्रहण करने से पूर्व व्यय भार पर चर्चा की जाएगी। जिलाधिकारी से अनुमति मिलने के बाद निगम द्वारा संचालन किया जाएगा। -नूपुर वर्मा, नगर आयुक्त/एसडीएम श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed