{"_id":"64e74f5899d3f26ac805c234","slug":"26-village-heads-of-bharpan-patti-warned-of-mass-resignation-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-1164-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: भरपूर पट्टी के 26 ग्राम प्रधानों ने दी सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: भरपूर पट्टी के 26 ग्राम प्रधानों ने दी सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
Thu, 24 Aug 2023 06:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 24 Aug 2023 06:08 PM IST
विज्ञापन
पट्टी में सेवारत एकमात्र ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के तबादले से गुस्साए
संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। ब्लॉक देवप्रयाग के भरपूर पट्टी में सेवारत एकमात्र ग्राम पंचायत विकास अधिकारी का तबादला हो गया जिससे पट्टी के सभी ग्राम प्रधानों में आक्रोश है। ग्राम प्रधानों का कहना है कि छह माह पूर्व पट्टी में सेवारत ग्राम विकास अधिकारी व जेई का तबादला हो चुका है। अब एकमात्र सेवारत ग्राम पंचायत विकास अधिकारी का भी तबादला हो गया है। ऐसे में यहां के विकास कार्यों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी यदि क्षेत्र के तीनों खाली पदों पर कार्मिकों की एक सप्ताह में तैनाती नहीं की गई तो सभी 26 ग्राम प्रधान सामूहिक इस्तीफा देंगे।
देवप्रयाग के ब्लाॅक मुख्यालय हिंडोलाखाल के ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाॅक अध्यक्ष सोबन सिंह चौहान व जिला उपाध्यक्ष अरविंद जियाल ने खंड विकास अधिकारी आशारानी आर्य से मुलाकात की। ब्लाॅक अध्यक्ष चौहान ने बताया कि ब्लाॅक के भरपूर पट्टी में न्याय पंचायत भटकोट व डोबरी में 26 ग्राम पंचायतें हैं। इन पंचायतों में विकास कार्यों का जिम्मा एकमात्र सेवारत ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के कंधों पर था लेकिन विभाग ने उनका भी तबादला कर दिया है। संगठन के जिला उपाध्यक्ष अरविंद जियाल ने जल्द ग्राम विकास अधिकारी, जेई व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के रिक्त पदों पर तैनाती की मांग की। इस दौरान उन्होंने जनपद टिहरी के मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन भी भेजा।