फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   242 employees voted by postal ballot against 313.

Pauri News: 313 के सापेक्ष 242 कार्मिकों ने किए पोस्टल बैलेट मतदान

Sat, 18 Jan 2025 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
242 employees voted by postal ballot against 313.

विज्ञापन
पौड़ी। निकाय चुनाव में जनपद में तैनात 242 कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन विभाग की ओर से जिले के सात निकाय क्षेत्रों में 313 पोस्टल बैलेट जारी किए थे। नगर निगम कोटद्वार में सर्वाधिक वोट पड़े हैं। जबकि नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक में किसी ने मतदान नहीं किया।

निकाय चुनाव के तहत जिला मुख्यालय पौड़ी में आयोजित मतदान कार्मिकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण के बाद कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट से मताधिकार का उपयोग कर लिया है। नोडल अधिकारी मतपत्र/ पीडी डाॅ. विवेक उपाध्याय ने बताया कि निकाय चुनाव में तैनात कार्मिकों के सापेक्ष 313 ने पोस्टल बैलेट के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन

जिन्हें संबंधित क्षेत्र के आरओ द्वारा पोस्टल बैलेट जारी किए गए। बताया कि 313 के सापेक्ष 242 कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कर लिया है। बताया कि नगर निगम कोटद्वार में सबसे अधिक 121 मत डाले गए। जबकि नगर निगम श्रीनगर में 66, नगर पालिका पौड़ी में 48, नगर पालिका दुगड्डा में दो, नगर पंचायत थलीसैंण में दो, नगर पंचायत सतपुली में एक पोस्टल बैलेट वोट पड़ा। जबकि नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक में किसी कार्मिक ने मतदान नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed