फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   22 players selected for block level in Udyman Yojana

उदीयमान योजना में ब्लाक स्तर के लिए 22 खिलाड़ी चयनित

Thu, 04 Aug 2022 08:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 08:51 PM IST
विज्ञापन
22 players selected for block level in Udyman Yojana
ब्लाक पाबौ के न्याय पंचायत सैंजी में मुख्यमंत्री उदीयमान योजना के तहत विभिन्न वर्गों में 22 खिलाड़ियों का चयन ब्लाक स्तर के लिए किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्लाक पाबौ के न्याय पंचायत सैंजी की प्रतिभाओं का ट्रायल/चयन का आयोजन जीआईसी ग्वाड़खुला खेल मैदान में किया गया। नोडल अधिकारी व प्रधानाचार्य प्रधानाचार्य रीना चौहान ने छात्रों को योजना के बारे में बताया। कहा कि प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री उदीयमान योजना शुरू की है जिसमें ग्रामीण स्तर से प्रतिभाओं को ब्लाक, जिले के साथ ही राज्य स्तर पर अवसर प्रदान किए जाएंगे। चयन/ट्रायल में 8 से 14 वर्ष के आयुवर्ग में शटल, स्टेडिंग ब्रॉड जंप, मेडिसिन बॉल थ्रो, फॉरवर्ड बेंड रीच सहित कई टेस्ट लिए गए। खेल समन्वयक जितेंद्र ढौंडियाल ने बताया कि न्याय पंचायत स्तर पर चयनित खिलाड़ी ब्लाक स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर हीरा बिष्ट, शम्सुदीन, पूरण सिंह, राजकुमार, देवकीनंदन, हरीश बहुगुणा, सुनील, विनोद, संजीव, महेश्वर, प्रीति, संगीता और अनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed