फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   गांवों को मुख्यालय से जोडने वाली सड़के हैं खस्ताहाल

गांवों को मुख्यालय से जोडने वाली सड़के हैं खस्ताहाल

Tue, 23 Apr 2019 10:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
गांवों को मुख्यालय से जोडने वाली सड़के हैं खस्ताहाल

विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी को गांवों से जोड़ने वाली सड़कें खस्ताहाल बनी हैं। पौड़ी-कांसखेत-सतपुली और पौड़ी-डांडा नागराजा-बहेड़ाखाल मोटर मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़े हैं। लोनिवि इन मोटर मार्ग को दुरुस्त करने की दिशा में ठोस पहल नहीं कर रहा है। जिससे ग्रामीणों को मुख्यालय आने-जाने में भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। क्षेत्र के युवाओं ने जिलाधिकारी पौड़ी से सड़कों को जल्द दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।

जिला मुख्यालय पौड़ी में युवा संगठन समिति घंडियाल के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। इस मौके पर समिति के संरक्षक जगमोहन डांगी व छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद नैथानी ने कहा कि पौड़ी-कांसखेत-सतपुली मोटर मार्ग व पौड़ी-डांडा नागराजा-बहेड़ाखाल मोटर मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़े हैं। इन मोटर मार्गों पर जगह-जगह बने गड्डे और उखड़ चुका डामर दुर्घटनाओं को न्यौता दे रहा है। उन्होंने बताया कि कांसखेत, कल्जीखाल, घंडियाल, बनेख, धारी, ओलना, नाहसैण, दिउसा, तैड़ी, घिंडवाड़ा सहित 150 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मोटर मार्गों पर गड्डा भरान, डामरीकरण व झाड़ी कटान का कार्य जल्द किया जाए। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष अजय मोहन नेगी, प्रवीन रावत, शुभम नैथानी, शुभम रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed