{"_id":"5babbf6b867a557ff5670de0","slug":"21537982315-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मासूमों के साथ महिला की मौत के मामले में पति और ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मासूमों के साथ महिला की मौत के मामले में पति और ससुर गिरफ्तार
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। महिला के दो मासूम बेटों के साथ नयार नदी में छलांग लगाने और उनकी मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के पति देवेंद्र और ससुर कुंदन सिंह को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज था। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
थलीसैंण ब्लॉक की स्योली मल्ली गांव निवासी महिला मोनिका अपने दो मासूम बेटों आठ वर्षीय आदित्य एवं चार वर्षीय अंशुल के साथ नयार नदी में कूद गई थी। 18 अगस्त को हुई इस घटना के बाद तीनों के शव नदी किनारे से बरामद किए गए थे। मामले में महिला के ससुर कुंदन सिंह का कहना था कि उनकी बहू अपने दोनों बच्चों के साथ अपने मायके बचणस्यूं पाटा जनपद रुद्रप्रयाग जाने की बात कहकर गई थी, लेकिन पता चला कि वह मायके नहीं गई। उसकी ढूंढखोज करने पर सिलोगी पुल से दो सौ मीटर आगे पोते और बहू का शव मिला। पुलिस के मुताबिक इस मामले में मृतक महिला के पिता ग्राम पाटा रुद्रप्रयाग निवासी वीर सिंह ने महिला के ससुर और पति दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना पैठाणी में पुलिस उप निरीक्षक रविंद्र सिंह ने कहा कि बुधवार को दोनों आरोपियों को स्योली मल्ली गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।