फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   आंदोलन के बाद वापस लौटे डाक्टर

आंदोलन के बाद वापस लौटे डाक्टर

Fri, 12 Jan 2018 10:33 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
आंदोलन के बाद वापस लौटे डाक्टर
पौड़ी। लोगों के आंदोलन के आगे पीएमएस को झुकना पड़ा। शुक्रवार को श्रीनगर संयुक्त चिकित्सालय अटैच किए गए बाल रोग विशेषज्ञ डा. विनोद कुमार ने कार्यभार संभाल लिया। सुबह से ही उन्होंने मरीजों को देखना शुरू कर दिया था। लोगों ने मांग की कि जिला अस्पताल में शीघ्र फिजिशियन व सर्जन की तैनाती जाए।
विज्ञापन

10 जनवरी को पीएमएस डा. अनिल कुमार के आदेश पर पौड़ी जिला अस्पताल से डा. विनोद कुमार व निश्चेतक डा. पंकज शर्मा को संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर अटैच कर दिया गया। डा. विनोद ने श्रीनगर कार्यभार भी संभाल लिया था, लेकिन इसके विरोध में लोगों ने अस्पताल में धरने के साथ ही पीएमएस का घेराव किया। परिणाम स्वरूप स्वास्थ्य महकमे को डा. विनोद को वापस बुलाने का निर्णय लेना पड़ा। निश्चेतक डा. पंकज शर्मा 31 जनवरी तक अवकाश पर हैं, इसलिए स्वास्थ्य विभाग का आदेश उन पर प्रभावी नहीं रहा। चिकित्सकों की वापसी के बाद भी शुक्रवार को लोगों ने अस्पताल में धरना दिया। पीएमएस ने विश्वास दिलाया कि चिकित्सकों को अन्यत्र अटैच नहीं किया जाएगा। धरने में कामेश्वर राणा, गांधी सिंह नेगी, केदार सिंह, युद्धवीर सिंह रावत, रेखा भंडारी, सरिता नेगी, गोदांबरी रावत, नीलम रावत, के.डेविड, चंद्रमोहन मुंडेपी, शिव प्रसाद रतूड़ी, सुषमा नेगी, वीरेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह आदि बैठे।
विज्ञापन


इनसेट
कांग्रेस का धरना ढकोसला
भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जिला अस्पताल में कांग्रेसियों द्वारा जो धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, वह राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि विधायक मुकेश कोली भी जिला अस्पताल में चिकित्सकों की तैनाती को लेकर शासनस्तर पर प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed