{"_id":"5ccdc593bdec22078c36e1b4","slug":"201556989331-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोनी-पांडव मोटर मार्ग के डामरीकरण पर ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोनी-पांडव मोटर मार्ग के डामरीकरण पर ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। चोनी-पांडव मोटर मार्ग पर चल रहे डामरीकरण को लेकर स्थानीय निवासियों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की कटिंग का काम पूरा हुए बिना तारकोल बिछाया जा रहा है। डामरीकरण की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। एक हफ्ते में ही डामर उखड़ने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि डामरीकरण काम में सुधार नहीं हुआ, तो काम रोक दिया जाएगा।
विकास खंड कीर्तिनगर के अंतर्गत लोनिवि अस्थायी खंड वर्तमान में कड़ाकोट-बडियार-लोस्तू पट्टी को जोड़ने वाले चोनी-पांडव मोटर मार्ग पर डामरीकरण करवा रहा है। ग्रामीण डामरीकरण कार्य से संतुष्ट नहीं हैं। सामाजिक कार्यकर्ता हुनमंत भंडारी, रामेश्वर सिंह, सुरेंद्र सिंह भगवान सिंह और बीरबल सिंह समेत खोंगचा व धौल्याणा गांव के निवासियों का कहना है कि मार्ग में अभी कटिंग का काम पूरी तरह से निपटा नहीं है और तारकोल बिछाया जाने लगा है। डामर की मोटाई भी बहुत कम है। उन्होंने कहा कि शीतकाल में क्षेत्र में बर्फबारी होती है। ऐसी स्थिति में तारकोल टिक नहीं पाएगा। उन्होंने लोनिवि से डामर की मोटाई और अधूरे काम निपटाने की मांग की है।
इधर, लोनिवि अस्थायी खंड के अधिशासी अभियंता विनोद नेगी ने बताया कि मार्ग पर निर्धारित मानक के अनुरूप ही 2 सेंटीमीटर मोटाई का डामर बिछाया जा रहा है। उन्होंने स्वयं मार्ग का निरीक्षण कर ठेकेदार को सही तरीके से काम करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि यदि फिर भी ग्रामीणों को शिकायत है, तो जांच करायी जाएगी।