फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   महिलाओं को सम्मान देने वाले समाज का होता है विकास

महिलाओं को सम्मान देने वाले समाज का होता है विकास

Thu, 14 Mar 2019 09:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं को सम्मान देने वाले समाज का होता है विकास
श्रीनगर। अमर उजाला अपराजिता अभियान के तहत ओंकारानंद राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं का स्थान सबसे ऊपर है। बिना महिला की तरक्की के कोई भी समाज या देश तरक्की नहीं कर सकता है।
विज्ञापन

देवप्रयाग राजकीय महाविद्यालय सभागार में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. सुधा भारद्वाज ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में अमर उजाला का यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा। कहा कि महिला सशक्तीकरण की पहल हम सब को अपने स्तर पर करनी होगी। जबकि डा. ज्योति गैरोला ने कहा एक ओर महिलाएं आज देश के प्रतिष्ठित पदों पर बैठी हैं तो वहीं कुछ जगाहों पर आज भी महिलाएं शोषण का शिकार हो रही है। डा. सृजन राणा ने कहा कि महिलाओं के सम्मान का करने का पाठ हमें अपने ही घर से शुरू करना होगा। अपने बच्चों को ही सबसे पहले महिलाओं का सम्मान कराना सीखाना होगा। डा. महेशानंद नौटियाल ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने पर जोर दिया। इस दौरान छात्रा मीनाक्षी ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे है। अपने हुनर से आज महिलाओं ने समाज की सोच को बदला है। छात्रा ममता ने कहा कि हम शिक्षित नहीं बल्कि सिर्फ साक्षर हो रहे हैं। महिलाओं के प्रति आज भी हमारी सोच बदल नहीं पा रही है। समाज बुरा नहीं, हम बुरे हैं। हमें स्वयं को बदलना होगा। छात्रा प्रिया ने महिलाओं की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बन गई है। देश में बढ़ रहे महिला अपराध भारत को पीछे कर रहा है। साक्षरता प्रतिशत में महिलाएं आज भी पुरुषों से पीछे हैं। डा. अशोक मैदोला ने कहा कि भारत में महिलाओं का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है। महिलाओं ने समाज को एक नई दिशा दी है, लेकिन वर्तमान युग में हमारी संकीर्ण मानसिकता ने महिलाओं के प्रति धारणा बदल दी है। कार्यक्रम का संचालन डा. अशोक मैंदोला ने किया। इस दौरान एमए प्रथम वर्ष के छात्र अरविंद जियाल, डा. अंजू उनियाल, डा. अमीषा सती, डा. दिनेश कुमार, डा. वीडी पांडे, जीपी थपलियाल, नीतू चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed