{"_id":"5c4f2bc3bdec22739f756bd2","slug":"201548692419-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नत भारत अभियान के तहत गोद लिए गांवों में होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नत भारत अभियान के तहत गोद लिए गांवों में होंगे विकास कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। उन्नत भारत अभियान के तहत गढ़वाल विवि की ओर से गोद लिए गांवों की समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने इस संबंध में संबंधित विभागों को निर्देशित किया है। विवि ने इन गांवों की समस्याओं के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी से वार्ता को कहा था।
गढ़वाल विवि के उन्नत भारत अभियान प्रकोष्ठ के संयोजक डा. प्रशांत कंडारी ने बताया कि अभियान के तहत विवि ने ब्लाक खिर्सू के तीन ग्राम पंचायतों (कोटी, कठूड़ व पोखरी) के 8 गांव व ब्लाक पौड़ी की ग्राम पंचायत डोभ के चार गांवों को गोद लिया था। प्रकोष्ठ ने इन गांवों का दौरा कर विकास की योजनाएं तैयार की थीं और इन योजनाओं को उन्नत भारत प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी डा. कंडारी और विवि के सहायक जन संपर्क अधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी दीप्ति सिंह के समक्ष रखा था। अब मुख्य विकास अधिकारी ने पीएमजीएसवाई, वन विभाग और उरेडा विभाग के अधिकारियों को इन योजनाओं पर कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्नत भारत प्रकोष्ठ की ओर से इन गांवों में सड़क मार्ग सुधारीकरण, नई सड़क निर्माण, सोलर लाइट आदि लगाई जाएगी। इस संबंध में सीडीओ दीप्ति सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है।