{"_id":"5b6c757b4f1c1bb8538b7b98","slug":"201533834619-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्स हादसे की न्यायिक जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैक्स हादसे की न्यायिक जांच शुरू
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने कोटद्वार तहसील क्षेत्रांतर्गत डाडामंडी से दुगड्डा जा रहे एक मैक्स वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की न्यायिक जांच के लिए उपजिलाधिकारी कोटद्वार को जांच अधिकारी नामित किया है। उल्लेखनीय है कि पांच अगस्त को कोटद्वार तहसील क्षेत्रांतर्गत डाडामंडी से दुगड्डा जा रही मैक्स अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई थी। दुर्घटना में वाहन चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने उपजिलाधिकारी कोटद्वार को 15 दिन के भीतर दुर्घटना की न्यायिक जांच पूरी कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।