{"_id":"61feadce8a01c100543b9d85","slug":"192-divyang-and-965-elderly-will-vote-by-postal-ballot-pauri-news-drn403365941","type":"story","status":"publish","title_hn":"192 दिव्यांग व 965 बुजुर्ग करेंगे पोस्टल बैलेट से मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
192 दिव्यांग व 965 बुजुर्ग करेंगे पोस्टल बैलेट से मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद पौड़ी की छह विधानसभाओं में बूथ तक पहुंचने में असमर्थ 1157 मतदाता पोस्टल बैलेट के माध्यम से मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 192 दिव्यांग और 965 बुजुर्ग मतदाता हैं। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से पोस्टल बैलेट मतदान कराने के लिए जिले की पांच विधानसभाओं में 80 टीमें रवाना हो गई हैं, जबकि शेष 20 टीमें रविवार को रवाना होंगी।
पोस्टल बैलेट नोडल अधिकारी/मुख्य कृषि अधिकारी पौड़ी अमरेंद्र चौधरी ने बताया कि जिले की विधानसभा सीट पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार, लैंसडौन, चौबट्टाखाल में दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए पोस्टल बैलेट मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए 80 टीमें रवाना हो गई हैं। यमकेश्वर विधानसभा सीट के लिए 17 टीमें रविवार को रवाना होंगी। बताया कि जिले में 22 हजार 800 से अधिक दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं ने मतदान स्थल पर मताधिकार के उपयोग का निर्णय लिया है। उन्हें मतदान में परेशानी न हो इसके लिए सभी 947 बूथों पर रैंप, व्हील चेयर और डोली की व्यवस्था की गई है। दिव्यांगों व बुजुर्ग मतदाताओं की मदद के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती की है। बताया कि जिले की छह सीटों पर कुल दिव्यांग 5572 और बुजुर्ग मतदाता 18483 हैं।