फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   तो इस माह मिल जाएगा गढ़वाल विवि को स्थाई कुलपति

तो इस माह मिल जाएगा गढ़वाल विवि को स्थाई कुलपति

Sat, 04 May 2019 10:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
तो इस माह मिल जाएगा गढ़वाल विवि को स्थाई कुलपति
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में डेढ वर्ष से रिक्त चल रहे कुलपति का पद पर मई माह के अंत तक स्थाई नियुक्ति की संभावना बढ़ गई है। विवि में कुलपति नियुक्ति के लिए गठित सर्च कमेटी ने हैदराबाद में बैठक कर इस संबंध में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में पिछले डेढ़ वर्षों से कुलपति के पद पर अस्थाई तैनाती है। पूर्व कुलपति प्रो. जेएल कौल को केंद्र सरकार ने पदमुक्त कर दिया था। तब से विवि में वरिष्ठ प्रोफेसर कार्यवाहक कुलपति के तौर पर तैनात हैं। विवि में कुलपति की नियुक्ति के लिए सर्च कमेटी गठित की गई थी। कमेटी ने कुलपति नियुक्ति का पैनल भी तैयार किया था, लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण मामला ठंडे बस्ते में चला गया। इस बीच सर्च कमेटी की ओर से तैयार पैनल (जिसमें तीन व्यक्तियों के नाम शामिल थे) में से एक का चयन अन्य किसी केंद्रीय विवि में कुलपति पद पर हो गया। जिस पर विजिटर (राष्ट्रपति) ने पैनल को पूरा करने के लिए इसमें कुछ और नाम जोड़ने के निर्देश सर्च कमेटी को दिए। शनिवार को सर्च कमेटी की बैठक हैदराबाद में हुई। बताया जा रहा है कि कमेटी की बैठक में पैनल को पूरा करने के लिए कुछ और नामों पर चर्चा हुई है। पैनल में नाम जोड़ने के बाद एमएचआरडी के माध्यम से विजिटर को भेज दिया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि इस माह के अंत तक गढ़वाल विवि में स्थाई कुलपति की नियुक्ति हो जाएगी। सर्च कमेेटी की बैठक की पुष्टि कुलसचिव डा. एके झा ने की है। हांलाकि उन्होंने बैठक में क्या कार्रवाई हुई इस पर अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed