{"_id":"5c7ea3b3bdec2214696150f0","slug":"191551803315-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय के छात्रों को मतदान के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय के छात्रों को मतदान के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग सभागार में छात्र-छात्राओं के लिए मतदाता जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने व मतदान पर जोर दिया गया।
मंगलवार को आयोजित गोष्ठी में प्राचार्य प्रो. सुधा भारद्वाज ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जिसकी ताकत मतदाता हैं। इन्हीं मतों के आधार पर लोकतंत्र का भविष्य तय किया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी जागरूक मतदाताओं को अपने मताधिकार का सही उपयोग करना चाहिए। इसके लिए 18 वर्ष से ऊपर सभी वयस्कों को अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाना चाहिए। प्रो. अर्चना धपवाल ने कहा कि कई लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज न होने से वह अपने इस महत्वपूर्ण अधिकार से वंचित रह जाते है। साथ ही कम मतदान होने से कतिपय अयोग्य व्यक्ति सत्तासीन हो जाते है। संगोष्ठी के संयोजक डा. अशोक कुमार मेंदोला ने कहा कालेज में मतदान के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता आए। इसके अलावा डा. वीडी पांडे ने छात्र-छात्राओं से देश के विकास के लिए जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्रवाद व लालच से ऊपर उठकर मतदान करने का आग्रह किया। जबकि डा. महेशानंद नौडियाल ने सभी छात्र-छात्राओं को अपने क्षेत्र में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने को कहा। इस मौके पर डा. दिनेश कुमार डा. जीपी थपलियाल, डा. सृजना राणा, डा. मनीषा सती, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद जियाल व नीतू चौहान आदि ने भी विचार रखे।