{"_id":"5c72ccbbbdec22090f3fccfb","slug":"191551027387-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली बंजर भूमि में लहलहाएंगे उद्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली बंजर भूमि में लहलहाएंगे उद्यान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। जिले की खाली बंजर भूमि में अब उद्यान लहलहाएंगे, जो ग्रामीणों की आजीविका को मजबूत करेंगे। जिलाधिकारी पौड़ी ने उद्यान व कृषि विभाग को जनपद की बंजर भूमि में खेती, उद्यानी व बागवानी को बढ़ावा दिए जाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने सुदूरवर्ती गांव में ग्रामीणों के साथ विभिन्न प्रजाति के सेब के पौधे रोपकर इसकी शुरुआत कर दी है।
विकास खंड थलीसैंण के सुदूरवर्ती गांव मुसेटी में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने ग्रामीणों के साथ तीन हेक्टेयर बंजर भूमि में 2150 सेब के पौधे रोपे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनपद में कृषि, उद्यानीकरण व बागवानी को बढ़ावा दिए जाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जनपद में खाली पड़ी बंजर भूमि को चयनित कर ग्रामीणों को खेती, उद्यानी की दिशा में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। डीएम गर्ब्याल ने युवाओं से पहाड़ को समृद्ध बनाने में आगे आने का आह्वान किया। कहा कि गांवों में 20-20 किसानों का समूह बनाकर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ दीप्ति सिंह, अपर उद्यान अधिकारी प्रभुदयाल ढौंडियाल, सहायक उद्यान अधिकारी ताजबर सिंह पंवार, अधिशासी अभियंता लोनिवि राजीव रंजन, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।