फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Wed, 25 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
पौड़ी। हरेला पर्व पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रांसी स्टेडियम के पास पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति यदि समय रहते सचेत नहीं हुए तो इसके दुष्परिणाम झेलने पड़ेंगे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों से आगे आने को कहा। कार्यक्रम में भाजपा के जिला प्रभारी कैलाश पंत, मुकेश रावत, राजकुमार पोरी, राजेंद्र रावत व शशि रतूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हरेला कार्यक्रम के तहत रोपे 200 पौधे
नौगांव। हरेला कार्यक्रम के तहत वन विभाग की मुगरसंती रेंज के सौली कस्बे में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वन कर्मियों एवं जागृति पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रजातियों के करीब 200 पौधे रोपे। इसके बाद सभी कर्मचारियों एवं छात्रों ने यमुनोत्री हाईवे पर जन जागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम में सरदार चंद, केशवानंद डिमरी, नीलम दास, जयवीर सिंह, आजाद रावत, रविंद्र राणा, जोगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं मुखेम रेंज में ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों ने पौधे रोपे। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी ओम प्रकाश मंदवाल, प्रधान विमला देवी, गंगा देवी, मधु, रुकमणी देवी, शेर सिंह, वन दरोगा महावीर खरोला, मंगलेश्वर प्रसाद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी
नरेंद्रनगर/टिहरी। हरेला अभियान के तहत भाजपा की पहल पर नरेंद्रनगर पुराने कलक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया गया। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने हरेला अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर भाजपा मंडलध्यक्ष राजपाल, आशुतोष रतूड़ी, रेखा राणा, सरिता जोशी, विनीता, विनोद गंगोटी आदि उपस्थित रहे। इधर, चंबा के ग्राम दिवाडा मखलोगी में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रताप सिंह नेगी, ताजवीर सिंह नेगी, सुमन नेगी, मंगत नेगी, कोमल नेगी, जितेंद्र नेगी, अजय नेगी व रमेश नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed