फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   धरती की सतह तक का पता लगाता है विज्ञान:बिष्ट

धरती की सतह तक का पता लगाता है विज्ञान:बिष्ट

Mon, 22 Jan 2018 11:01 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
धरती की सतह तक का पता लगाता है विज्ञान:बिष्ट
पौड़ी। जमीन के सात मीटर गहराई में छिपी किसी भी जानकारी को पता उपग्रह से आसानी से लगाया जा सकता है। मात्र यही नहीं बल्कि समुद्र, मौसम व कृषि विज्ञान में भी तेजी से विकास किया है। वर्तमान में सब कुछ विज्ञान पर निर्भर हो गया है। यहां तक की भारत की ओर से किया गया सर्जिकल स्ट्राइक भी विज्ञान की मदद से ही सफल हुआ।
विज्ञापन

जीआईसी परसुंडाखाल में आयोजित कार्यशाला में उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र के निदेशक प्रो. एसपीएस बिष्ट ने यह बात कही। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय पौड़ी के रसायन विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में स्कूली छात्र-छात्राओं को विज्ञान की उपलब्धियां गिनाते हुए प्रो. बिष्ट ने कहा कि विद्यार्थी विज्ञान को अपना पसंदीदा विषय बनाएं। कहा कि विज्ञान जीवन के हर मार्ग को प्रशस्त करता है। कहा कि अमेरिका ने उपग्रह से पता लगाया कि ओसामा विन लादेन कहां छिपा है और उसका खात्मा कर दिया। कार्यशाला में खंड शिक्षा अधिकारी जेपी काला ने कहा कि विज्ञान जीवन की भावी दिशा का दिशा निर्देशक है। कार्यशाला में जीआईसी पैडुल की छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में जीआईसी परसुंडाखाल के प्रधानाचार्य विमल चंद्र सिंह नेगी, जीजीआईसी पैडुल की प्रधानाचार्य शोभा चंदोला, शौर्य चक्र विजेता कैप्टन दरबान सिंह रावत, पीटीए अध्यक्ष संजय नेेगी, महावीर नेगी, अर्जुन सिंह रावत, डा. मदन मोहन नौडियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed