फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   सांध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ युवा कांग्रेस ने दी तहरीर

सांध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ युवा कांग्रेस ने दी तहरीर

Thu, 16 May 2019 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
सांध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ युवा कांग्रेस ने दी तहरीर
पौड़ी। जनपद की युवा कांग्रेस ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। युवा कांग्रेस ने साध्वी के महात्मा गांधी के हत्यारे को देशभक्त बताए जाने को विघटनकारी करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा देश को सांप्रदायिकता में झोंकने पर आमादा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसआई उमेश कुमार से मुलाकात की। इस मौके पर नेगी ने बताया कि भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया है। इससे पहले वह शहीद हेमंत करकरे को देशद्रोही बता चुकी हैं। साध्वी की इन बातों से देश आहत है। उन्होंने कहा कि भाजपा व उसके नेता देश को सांप्रदायिकता में झोंकने में जुटे हुए हैं। उन्होंने तहरीर सौंपते हुए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने और कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। एसएसआई उमेश कुमार ने बताया कि युवा कांग्रेस द्वारा दी गई तहरीर को लेकर जांच की जा रही है। मामले में साक्ष्य सामने आने पर भोपाल पुलिस को हस्तांतरित किया जाएगा। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष आकाश रावत, एसएसयूआई प्रदेश सचिव मोहित सिंह, छात्रसंघ सचिव अंकित रावत, दीपक नौटियाल, अयाज व आलोक आदि मौजूद थे। इधर, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल बिष्ट ने कहा कि भाजपा का असली चेहरा दुनिया के सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि शहीद हेमंत करकरे को देशद्रोही बताने के बाद अब साध्वी ने राष्ट्रपिता के हत्यारे को राष्ट्रभक्त बताया है। यह भाजपा का विघटनकारी एवं देशद्रोही मानसिकता का परिचायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed