{"_id":"5cdc3a90bdec2206fd72b9d7","slug":"181557936784-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मेसी विभाग की एलुमिनाई एसोसिएशन का गठन, सौरभ बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मेसी विभाग की एलुमिनाई एसोसिएशन का गठन, सौरभ बने अध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के फार्मेसी विभाग में एलुमनाई एसोसिएशन का गठन किया गया, जिसमें विभाग के प्रथम बैच के छात्र सौरभ वैष्णव अध्यक्ष व नितिन गोयल को सचिव चुना गया। एलुमनाई एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य विभाग में अध्ययन कर रहे छात्रों को फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री में प्लेसमेंट में मदद करना होगा।
बुधवार को गढ़वाल विवि के फार्मेसी विभाग में बैठक आयोजित कर पूर्व छात्र एसोसिएशन का गठन किया गया। विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. नितिन सती ने बताया कि विवि में विभाग की स्थापना 1996 में हुई थी। वर्ष 2006 में बीफार्मा का प्रथम बैच पास आउट हुआ था। सती ने बताया कि विभाग से पास आउट छात्र वर्तमान में फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री, अकादमिक व शोध क्षेत्रों के अलावा विदेशों में भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। डा. सती ने बताया कि फार्मेसी विभाग की एलुमनाई एसोसिएशन का गठन हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि फार्मेसी एलुमनाई एसोसिएशन श्रीनगर के नाम से रजिस्टर्ड की गयी है, जिसमें फार्मेसी विभाग के प्रथम बैच के छात्र सौरव वैष्णव को अध्यक्ष, नितिन गोयल सचिव व डा. नितिन सती को सह सचिव चुना गया। इस दौरान डा. अब्दुल फारूक, डा. विजय ज्योति आदि मौजूद थे।