{"_id":"5c507d3fbdec22090f3fb6d9","slug":"181548778815-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर की सफाई पर ब्रांड एंबेसडर और सफाई मित्रों का टकराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर की सफाई पर ब्रांड एंबेसडर और सफाई मित्रों का टकराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। नगर पालिका के स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर डा. वीपी नैथानी ने पालिका के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की। सुधार न होने पर पत्नी सहित 15 फरवरी से पालिका कार्यालय मेेें धरना देने की चेतावनी दी है। वहीं, दूसरी ओर पालिका के सफाई मित्रों ने डा. नैथानी पर मनोबल गिराने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने डा. नैथानी को ब्रांड एंबेसडर पद से हटाने की मांग की।
डा. नैथानी ने सफाई की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण कूड़ादानों के आसपास गंदगी बिखरे होने की शिकायत की थी। उनका कहना है कि कूड़ा वाहन से भी कूड़ा सड़क पर गिर जाता है। पूर्व में हर जगह दिन में दो बार सफाई मित्रों को भेजा जाता था। अब एक ही बार भेजा जा रहा है।
वहीं, पालिका की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाना सफाई मित्रों को नागवार गुजरा। उन्होंने पालिका प्रांगण में प्रदर्शन करते हुए कहा कि वह दिन-रात पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं। कैसा भी कूड़ा हो या मृत जानवर वह उठाते हैं। इसके बावजूद डा. नैथानी आए दिन उनका मनोबल गिराने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में वह डा. नैथानी के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
---मैंने कभी भी सफाई मित्रों के काम पर सवाल नहीं उठाया। बल्कि उनकी काम की तारीफ करते हुए लोगों से सहयोग की अपील करता हूं। मैंने तो सिर्फ पालिका की व्यवस्था सुधारने की मांग की है। डा. वीपी नैथानी, पालिका के ब्रांड एंबेसडर