फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   स्थानीय उत्पाद देंगे आर्थिकी को मजबूती

स्थानीय उत्पाद देंगे आर्थिकी को मजबूती

Thu, 09 May 2019 10:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय उत्पाद देंगे आर्थिकी को मजबूती

विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग एवं नव चेतना युवा समिति की ओर से ईको टूरिज्म के तहत आजीविका संर्वद्वन को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विषय विशेषज्ञों ने ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय उत्पादों के माध्यम से आर्थिकी को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से जानकारी दी। महिलाओं ने विशेषज्ञों से सवाल-जवाब भी किए।

बृहस्पतिवार को ब्लाक सभागार खिर्सू में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में विशेषज्ञ डा. रश्मि लिंबू ने कहा कि स्थानीय उत्पादों से हम अपनी आजीविका को मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को मंडुवे की रोटी, खीर, केक, नमकीन आदि बनाने की विधियों को लेकर विस्तार से जानकारी दी। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार से जुड़े ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इससे ईको टूरिज्म को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को स्वरोजगार भी प्राप्त हो सके। इस अवसर पर एपीडी सुनील कुमार, खंड विकास अधिकारी रामेश्वर चौहान, जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed