फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   शारीरिक शिक्षिका पूजा जोशी बनी राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबाल रैफरी

शारीरिक शिक्षिका पूजा जोशी बनी राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबाल रैफरी

Thu, 11 Apr 2019 09:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
शारीरिक शिक्षिका पूजा जोशी बनी राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबाल रैफरी
श्रीनगर। जीआईसी नवाखाल की शारीरिक व्यायाम शिक्षिका पूजा जोशी राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिताओं में रेफरी की भूमिका में नजर आएंगी। पूजा ने राष्ट्रीय स्तर के रैफरी बनने के लिए आयोजित परीक्षा पास कर ली है। पूजा की इस उपलब्धि पर शिक्षकों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

जीआईसी नवाखाल में कार्यरत शारीरिक शिक्षिका पूजा जोशी ने बताया कि वॉलीबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से नवंबर 2015 में गुजरात के महादेव देसाई शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय में परीक्षा आयोजित कराई गई थी। परीक्षा में देश भर से आए अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इस परीक्षा के पास करने से पूजा अब वॉलीबाल प्रतियोगिताओं की राष्ट्रीय स्तर की रेफरी बन गई हैं। पांच वर्ष बाद वह अंतरराष्ट्रीय रेफरी के लिए आवेदन करने की अर्ह होंगी। छात्र जीवन के दौरान पूजा वॉलीबाल की राष्ट्रीय खिलाड़ी भी रह चुकी है। वर्तमान में वह राज्य स्तरीय रेफरी हैं। नवाखाल की शारीरिक शिक्षिका के राष्ट्रीय स्तरीय रेफरी बनने पर शिक्षकों ने खुशी जताई है। शारीरिक व्यायाम शिक्षक केसर सिंह, विकास घिल्डियाल ने कहा कि पूजा की इस उपलब्धि से गढ़वाल के शारीरिक शिक्षकों को प्रोत्साहन मिला है। पूजा वर्ष 2016 में शारीरिक शिक्षक के पद पर नियुक्त हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed