{"_id":"5cae307bbdec224e4c204360","slug":"171554919547-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज का पहला काम, कर के आएं अपना मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज का पहला काम, कर के आएं अपना मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स महाअभियान के तहत भक्तियाना में मतदाता जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। स्टॉप टीयर्स संस्था के सहयोग से आयोजित गोष्ठी में करीब 30 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान मतदान अवश्य करने व अन्य लोगों को प्रेरित किए जाने का संकल्प भी लिया गया।
मंगलवार को भक्तियाना स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में अपराजिता अभियान के तहत मतदाता जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में ही जनता को अपने पसंद के नेता को चुनने का मौका मिलता है। इस अवसर को न गवांए। वक्ताओं ने कहा कि हमे बिना किसी डर व लालच के शत प्रतिशत मतदान करना चाहिए। मतदान हमारा नैतिक व सामाजिक जिम्मेदारी है। गोष्ठी में प्रमोद बमराड़ा, उत्तम सिंह राणा, अजय रावत, वैशाली पंत, अनुराग चमोली, सौम्य पंत, इंदू रावत, शारदा बिष्ट, सरोजनी रतूड़ी, भगा देवी, सरोजनी उनियाल आदि मौजूद रहे।
-मतदान करने से हम अपनी पसंद की सरकार चुन सकते हैं, जिससे लोकतंत्र को मजबूत करने व विकास कार्यों में सहयोग मिलेगा। 11 अप्रैल को मेरा पहला यही कार्य होगा के परिवार के साथ मतदान करूं।
विज्ञापन
दमयंती पंत
- मतदान हमारा मौलिक अधिकार है। युवाओं को रोजगार मिले। हर वर्ग को अच्छी शिक्षा मिले। इसी उम्मीद से मतदान करने जाऊंगी।
राजेश्वरी चमोली।
- आने वाली सरकार बेटियों व महिलाओं को सुरक्षित करने और उनके विकास के लिए कार्य करेगी। मैं इसी सोच के साथ मतदान करने अवश्य जाऊंगी।
मीनाक्षी नौटियाल।
- पहाड़ों से पलायन रुके और रोजगार के नए अवसर प्राप्त हों। इसी सोच के साथ मतदान करने जाऊंगी। सभी लोगों को मतदान अवश्य करना चाहिए, जिससे कि देश के भविष्य निर्माण में हमारी भूमिका भी सुनिश्चित हो सके।
सीता देवी।
मतदान के दौरान खुले रहेंगे अस्पताल
श्रीनगर। मतदान दिवस के दिन अस्पताल खुले रहेेंगे। साथ ही मतदान कर्मियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर अस्पतालों में यूजर चार्जेज नहीं देना होगा। सभी अस्पताल प्रबंधनों को इस संबंध में शासन से निर्देश प्राप्त हो चुके हैं।
मतदान के लिए 11 अप्रैल (आज) शासन ने सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में पूर्ण रूप से अवकाश की घोषणा की है, जिससे के सभी लोग मतदान कर सकें। संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डा. एसएस चौहान ने बताया कि उन्हें इस संबंध में आदेश प्राप्त हो चुका है। डाक्टर व अस्पताल में तैनात अन्य कर्मचारी ड्यूटी के दौरान ही मतदान के लिए जाएंगे। मेडिकल कालेज के एमएस डा. केपी सिंह ने बताया कि शासन उक्त आदेश को सर्कुलेट कर दिया गया है।