फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   12 फरवरी को होगा घृत कमल अनुष्ठान

12 फरवरी को होगा घृत कमल अनुष्ठान

Sat, 09 Feb 2019 09:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
12 फरवरी को होगा घृत कमल अनुष्ठान

विज्ञापन
श्रीनगर। पौराणिक कमलेश्वर मंदिर में 12 फरवरी को माघ शुक्ल सप्तमी के दौरान घृत कमल अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा। अनुष्ठान के दौरान शिव भगवान को विवाह के लिए मनाया जाता है।

कमलेश्वर मंदिर के महंत आशुतोष पुरी ने बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार तारकासुर दैत्य ने ब्रहमा जी से वरदान प्राप्त किया था उसकी मृत्यु शिव के पुत्र के हाथों ही संभव हो। तारकासुर जानता था कि शिव सती की मृत्यु के बाद साधना में लीन हो गए हैं। ऐसे में उनके पुत्र के जन्म की कोई संभावना नहीं है। तारकासुर ने अपने अत्याचारों से पूरे ब्रहमांड में हाहाकार मचा दिया था। तारकासुर के अत्याचार से पीड़ित सभी देवता भगवती का आह्वान करते हैं। जिस पर भगवती हिमालय पुत्री उमा (नंदा) के रूप में जन्म लेती है। अब सभी देवता शिव को विवाह के लिए मनाते हैं। इस दौरान शिव के लिए नाना प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है। लिंग को घृत से आच्छादित किया जाता है। मंहत लिंग के चारों ओर दिगंबर अवस्था में लोट लगाते हैं। मंहत पुरी ने बताया कि यह अनुष्ठान रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होगा। उक्त अनुष्ठान हर वर्ष क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए आयोजित किया जाता है। मंहत ने स्थानीय लोगों से अनुष्ठान में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed