{"_id":"5c51d28ebdec22556767f978","slug":"171548866190-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने 29 पशुपालकों को बांटे साढ़े पांच लाख के मुआवजा चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने 29 पशुपालकों को बांटे साढ़े पांच लाख के मुआवजा चेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवप्रयाग। पर्यावरण संरक्षण एवं वन्यजीव सुरक्षा कार्यक्रम के तहत क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने क्षेत्र के 29 पशुपालकों को साढ़े पांच लाख के चेक वितरित किए। विधायक ने लोगों को वन्य जीवों के संरक्षण व जंगलों की रक्षा के महत्व के बारे भी बताया।
बुधवार को वन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि वन और वन्यजीवों का मानव जीवन के साथ बड़ा गहरा संबंध रहा है। इसलिए सभी को वन्यजीवों का संरक्षण व जंगलों की रक्षा करनी चाहिए। कहा कि इसके लिए हर गांव की ओर से प्रतिवर्ष दस पौधों का जिम्मेदारी के साथ रोपण किया जाना चाहिए। विधायक ने कीर्तिनगर व देवप्रयाग क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते आतंक को रोकने के लिए वन विभाग के एसडीओ देवी प्रसाद बलूनी को भी निर्देश जारी किए। इस मौके पर दो वर्ष पूर्व वन्य जीवों द्वारा पशुपालकों के पशुओं को मारे जाने पर 29 पशुपालकों को साढ़े पांच लाख मुआवजे के चेक वितरित किए गए। कहा कि अगर वन्यजीव किसी पशुपालक के पशु व व्यक्ति को नुकसान पहुंचाते है तो इसकी सूचना 24 घंटे के अंदर नजदीकी वन चौकी में दर्ज करवा कर प्राप्ति रसीद जरूर ले। ताकि समय पर उन्हें मुआवजा राशि का भुगतान किया जा सके। बताया कि सांप के काटने पर तीन लाख तक का मुआवजा का प्रावधान रखा गया है। इस मौके पर रेंज अधिकारी देवेंद्र पुंडीर, शशि ध्यानी, रूपेश गुसाईं, गौरव भंडारी, सुधीर मिश्रा, अतुल जागीरदार आदि मौजूद थे।