{"_id":"5c5087bfbdec224b6317ad0e","slug":"171548781503-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्योलड़िया त्वे देखि कि पर जमकर थिरके दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्योलड़िया त्वे देखि कि पर जमकर थिरके दर्शक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। उत्थान समिति अगरोड़ा (कफोलस्यूं) की ओर से आयोजित कफोलस्यूं महोत्सव का तीसरा दिन लोक गायक किशन महिपाल के नाम रहा। महिपाल के गीतों पर दर्शक जमकर थिरके। वहीं महिला मंगल दलों की प्रस्तुतियां भी शानदार रहीं। स्कूली बच्चों की लोकगीत व लोकनृत्य प्रस्तुतियों ने भी जमकर वाहवाही बटोरी।
मंगलवार को कफोलस्यूं महोत्सव के तीसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि समाज सेवी सुंदर सिंह चौहान ने की। कार्यक्रम में लोक गायक किशन महिपाल ने स्याली बंपाली, जख देवतों का गौं छन भैजी, किंगरी का झाला घुघुती, रानी खेता राम ढोला, फ्यूंलड़िया गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर लोग खूब झूमे। लोकगायक सुबोध नौली ने सुता मेरी प्रीति आदि गीतों की प्रस्तुति दी। महिला मंगल दल अगरोड़ा, कंडारा, नौली-2, बिष्ट बूंगा व घीड़ी के महिला मंगल दलों ने मोहक प्रस्तुतियां दीं। राउमावि अगरोड़ा, हिल्ट्रान पब्लिक स्कूल, जनता इंटर कालेज जखेटी के छात्र-छात्राओं ने लोकगीत व लोकनृत्यों की प्रस्तुतियों पर खूब वाहवाही बटोरी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कनिष्ठ प्रमुख कल्जीखाल दरबान सिंह नेगी, समिति के अध्यक्ष गौरव रावत, रोहित, पवन, मनोरमा, पंकज व भारत भूषण बिष्ट आदि शामिल थे।