फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, कड़ी मेहनत करें युवा

जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, कड़ी मेहनत करें युवा

Wed, 19 Sep 2018 10:12 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, कड़ी मेहनत करें युवा
पौड़ी। जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है, युवा कड़ी मेहनत करें, इसके बगैर सफलता संभव नहीं है। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने यह बात यहां बेमिसाल गढ़वाल अभियान की ओर से आयोजित करियर काउंसिलिंग अभियान कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

पौड़ी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि बदलते दौर में शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा का विस्तार हुआ है, लेकिन हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा भी बढ़ी है। युवा जिस क्षेत्र में भी अपना करियर बनाए, उसकी तैयारी पहले से करें। डीएम ने कहा कि युवा वर्ग को जागरूक और प्रशिक्षित किया जाए ताकि करियर चुनने के जो अवसर आते हैं, उसमें वे सफलता प्राप्त कर सकें। करियर काउंसलर रुचि गोयल ने कहा कि पढ़कर और बगैर पढ़े दोनों ही परिस्थितियों में बहुत कुछ किया जा सकता है। युवा बस यह तय करें कि उन्हें किस क्षेत्र में भविष्य बनाना है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप जदली, छात्र संघ विश्वविद्यालय प्रतिनिधि हिमांशु पंत, अभिषेक गोस्वामी, अपराजिता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय विश्वविद्यालय पौड़ी परिसर के प्राचार्य केसी पुरोहित एवं संचालन कमल किशोर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed