फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   17 primary and upper primary schools damaged by the disaster are waiting for repair.

Pauri News: मरम्मत की बाट जोह रहे आपदा से क्षतिग्रस्त 17 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय

Thu, 05 Dec 2024 10:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
17 primary and upper primary schools damaged by the disaster are waiting for repair.
पौड़ी। जनपद में आपदा से क्षतिग्रस्त 17 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को पंचायत घरों, आंगनबाड़ी केंद्रों में या फिर निजी भवनों में संचालित किया जा रहा है। विभाग ने विद्यालयों की मरम्मत आदि कार्यों के लिए आरडब्ल्यूडी को सूची प्रेषित की है। विभाग को अब बजट का इंतजार है। शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आपदा से किसी विद्यालय की छत उजड़ गई तो कुछ मलबे से पट गए।
विज्ञापन

पौड़ी जिले में आपदा से प्रभावित इन 17 विद्यालयों में अध्ययनरत 167 छात्र-छात्राओं की पंचायत घरों व आंगनबाड़ी केंद्रों में पठन पाठन करना मजबूरी बना हुआ है। विभाग के मुताबिक आपदा से सर्वाधिक 5 विद्यालय दुगड्डा ब्लॉक के क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन

जयहरीखाल में चार, पौड़ी में तीन, यमकेश्वर व रिखणीखाल में दो-दो व खिर्सू ब्लॉक में एक विद्यालय शामिल हैं। जिले में छह हाईस्कूल व चार इंटर काॅलेज भी आंशिक क्षतिग्रस्त हुए हैं। हाईस्कूल में थलीसैंण ब्लॉक का राउमावि अंताखोली, एकेश्वर का राउमावि पाटीसैंण, कल्जीखाल का राकंउमावि घंडियाल व राउमावि बेड़गांव, पोखड़ा का राउमावि जयखाल बोरगांव, दुगड्डा का राउमावि आमसौड़ शामिल हैं। वहीं इंटरमीडिएट में थलीसैंण का राइंका कठूड़खाल, कोट का राइंका घिंडवाड़ा, पाबौ का राबाइंका पाबौ व कल्जीखाल ब्लॉक का राइंका साकिनखेत को आंशिक क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन




किस ब्लॉक के कितने विद्यालय क्षतिग्रस्त



आपदा से इस साल दुगड्डा ब्लॉक में राउप्रवि पुलिंडा, राप्रावि जमलखोल, दलीपपुर, घमंडपुर व झंडीचौड़ शामिल हैं। जबकि पौड़ी में राप्रावि गगवाड़ा, बैंग्वाड़ी व पाबौ तल्ला, जयहरीखाल ब्लॉक में राउप्रावि व राप्रावि गुनियाल, राप्रावि मोली व बयाली, यमकेश्वर में राप्रावि भरपूर, राउप्रावि तिमल्याणी, रिखणीखाल में राप्रावि चिलाउ व राउप्रावि बणगांव, जबकि खिर्सू ब्लॉक का एकमात्र राप्रावि खिर्सू का विद्यालय भवन क्षतिग्रस्त हुआ है।

पंचायत घरों से संचालित हो रहे जिले के नौ विद्यालय

शिक्षा विभाग के मुताबिक आपदा से क्षतिग्रस्त हुए 17 के सापेक्ष नौ विद्यालय आज भी पंचायत घरों में संचालित हो रहे हैं। जिसमें यमकेश्वर ब्लॉक का राप्रावि भरपूर व राउप्रावि तिमल्याणी शामिल हैं। जयहरीखाल ब्लॉक का राप्रावि गुनियाल पंचायत भवन में जबकि गुनियाल का राउप्रावि व राप्रावि मोली निजी भवन में संचालित हो रहा है। खिर्सू का राप्रावि कोटी, रिखणीखाल का राप्रावि चिलाउ, पौड़ी को राप्रावि गगवाड़ा व पाबौ तल्ला, दुगड्डा का राउप्रावि पुलिंडा व जमलखोल पंचायत घरों में, जबकि राप्रावि घमंडपुर की कक्षाएं आंगनबाड़ी में चल रही हैं।




ब्लॉकों से स्कूलों की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद सभी के क्षति का आकलन करने के लिए सूची ग्रामीण निर्माण विभाग (आरडब्ल्यूडी) को भेजी गई है। आकलन होने के बाद सभी क्षतिग्रस्त विद्यालयों की मरम्मत आदि कार्य शुरू किया जाएगा। हालांकि पंचायत घरों व आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित विद्यालयों में फर्नीचर आदि व्यवस्थाएं पूर्ण की गई हैं। - नागेंद्र बर्त्वाल, प्रभारी मुख्य शिक्षाधिकारी पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed