{"_id":"f211190010fda6c9a40895283839ec11","slug":"17-corere-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी से गढ़वाल विवि को मिले 17 करोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजीसी से गढ़वाल विवि को मिले 17 करोड़
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
Updated Thu, 26 Feb 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विवि में सामान्य विकास कार्यों के लिए विवि अनुदान आयोग ने वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिए करीब 17 करोड़ की धनराशि आंवटित की है।
विज्ञापन
विवि प्रशासन ने बजट वितरण कमेटी गठित कर विकास कार्यों की योजना तैयार की है। कमेटी के संयोजक प्रो. ओपी सती को बनाया गया है।
विवि अनुदान आयोग से 12वीं योजना के तहत मिले 17 करोड़ से विवि में विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे।
इसके लिए कुलपति प्रो. जवाहर लाल कौल की अध्यक्षता में बजट वितरण कमेटी गठित की गई है। कमेटी की बैठक में विवि के विभिन्न परिसरों में भवन निर्माण के लिए 7 करोड़, पुस्तकालयों में किताबों के लिए 4 करोड़ 92 लाख, उपकरणों केे लिए 2 करोड़, परिसर विकास के लिए 3 करोड़, विवि के तीनों परिसरों में वाई-फाई व ई-शासन के लिए 9 करोड़ खर्च करने का निर्णय लिया गया है। विवि के अधिशासी अभियंता वीएन बहुगुणा भी कमेटी में शामिल हैं।
विज्ञापन