{"_id":"5b6880fd4f1c1b923e8b5744","slug":"161533575421-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग पर पड़े गड्ढों के विरोध में की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग पर पड़े गड्ढों के विरोध में की नारेबाजी
Updated Mon, 06 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। पौड़ी-श्रीनगर रोड पर पड़े गड्ढों को न भरने के विरोध में सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने आर्मी कैंटीन के बाहर लोक निर्माण विभाग व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान निखिल रौथाण ने कहा कि श्रीनगर रोड पर आर्मी कैंटीन के बाहर सड़क के बीचोंबीच बड़ा गड्ढा बन गया है, जिससे बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गड्ढे को पक्के तौर पर भरने की बजाय लोनिवि ने केवल मिट्टी भरकर खानापूर्ति कर दी है।
लगातार हो रही बारिश के चलते गड्ढे में पानी भरा हुआ है, जिसका दोपहिया चालकों को पता नहीं लग पाता। ऐसे में वाहन चालक गिरकर चोटिल हो जाते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मार्ग पर पड़े गड्ढों को नहीं भरा गया तो उन्हें आंदोलन करने को विवश होना पड़ेगा। इस मौके पर पंकज पंवार, अनूप, आशुतोष रावत व उत्कर्ष रावत मौजूद रहे।