फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   एनएसयूआई से अरविंद अध्यक्ष पद का उम्मीदवार

एनएसयूआई से अरविंद अध्यक्ष पद का उम्मीदवार

Sun, 05 Aug 2018 10:21 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
एनएसयूआई से अरविंद अध्यक्ष पद का उम्मीदवार
पौड़ी। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय परिसर पौड़ी में छात्रसंघ चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। एनएसयूआई ने रविवार को जिला पंचायत सभागार में बैठक आयोजित कर सर्व सहमति से अरविंद नैथानी को छात्र संघ अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बैठक में आगामी छात्रसंघ चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। जिलाध्यक्ष गौरव सागर और प्रदेश सचिव मोहित सिंह ने बताया कि चुनाव के दौरान सभी को एक होकर संगठन के लिए कार्य करना होगा। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अरविंद ने बताया कि जल्द ही अन्य पदों के लिए भी नाम घोषित किए जाएंगे। बैठक में एनएसयूआई सचिव रजनी बिष्ट, सोनाली भंडारी, पंकज जोशी, राहुल शाह, राजेश भंडारी व रजत कुकशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed