फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   संपूर्णानंद को थलीसैंण और देवेंद्र को पैठाणी थाने की जिम्मेदारी

संपूर्णानंद को थलीसैंण और देवेंद्र को पैठाणी थाने की जिम्मेदारी

Thu, 25 Jan 2018 10:45 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
संपूर्णानंद को थलीसैंण और देवेंद्र को पैठाणी थाने की जिम्मेदारी
पौड़ी। जिले में बनाए गए दो नए थाने और पुलिस चौकी में प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। थलीसैंण थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर संपूर्णानंद गैरोला और पैठाणी थाने में देवेंद्र सिंह असवाल को प्रभारी थाना निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं सब इंस्पेक्टर आनंद मेहरा को पाबौ चौकी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर एसएसपी जगतराम जोशी ने जिले में दो इंस्पेक्टर सहित एक सब इंस्पेक्टर का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है। इंस्पेक्टर संपूर्णानंद गैरोला को प्रभारी डीसीआरबी/ मीडिया सेल पुलिस कार्यालय पौड़ी से प्रभारी निरीक्षक थाना थलीसैंण, इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह असवाल को प्रभारी महिला सुरक्षा, हेल्प लाइन, समन सेल, विशेष जांच प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय पौड़ी से प्रभारी निरीक्षक थाना पैठाणी नियुक्त किया गया है। वहीं दूसरी ओर सब इंस्पेक्टर आनंद मेहरा को पाबौ पुलिस चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें प्रभारी साइबर सैल की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वे अभी तक पौड़ी थाने में तैनात थे। एसएसपी जगतराम जोशी ने बताया कि हाल ही में पैठाणी और थलीसैंण नए थाने, जबकि पाबौ पुलिस चौकी बनाई गई है। इसके लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। शेष खाली जगहों पर जल्द ही अन्य अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed