फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   किसी को नोटिस, किसी पर मेहरबानी

किसी को नोटिस, किसी पर मेहरबानी

Fri, 21 Jun 2019 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
किसी को नोटिस, किसी पर मेहरबानी
पौड़ी। विश्व योग दिवस पर कंडोलिया पार्क में फैली गंदगी देख जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को डीएफओ सिविल सोयम के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। विकास भवन पौड़ी परिसर कूड़े से पटा रहता है, लेकिन विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेते हुए जिलाधिकारी की नजर इस गंदगी पर क्या कभी नहीं पड़ी।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयुक्त बीवीआरसी पुरुषोत्तम के नेतृत्व में अधिकारी-कर्मचारियों ने कंडोलिया पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पार्क में फैली गंदगी को देख जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल खासे नाराज नजर आए। उन्होंने एसडीएम सदर योगेश सिंह को डीएफओ सिविल सोयम को मामले में नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। पार्क में जैविक, अजैविक कूड़ा एकत्र कर निस्तारित किया गया। लेकिन अभियान के बाद एक सवाल पैदा हो गया कि जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को पार्क में फैली गंदगी का जिम्मेदार ठहराते हुए नोटिस जारी कर दिया, लेकिन विकास भवन के अधिकारियों को छूट क्यों दी है। विकास भवन परिसर में लंबे समय से कूड़ा बिखरा पड़ा है। इसको लेकर कई बार शहरवासी आक्रोश भी प्रकट कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed