फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   प्रत्येक धाम में बनाए जाएंगे महिला कलस्टर: आचार्य ममगांई

प्रत्येक धाम में बनाए जाएंगे महिला कलस्टर: आचार्य ममगांई

Fri, 21 Jun 2019 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
प्रत्येक धाम में बनाए जाएंगे महिला कलस्टर: आचार्य ममगांई
श्रीनगर। चारों धामों में पॉलिथीन का प्रयोग बंद करने के लिए जूट के बैग पर जोर दिया जाएगा। यह जानकारी चारधाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष आचार्य शिवप्रसाद ममगांई ने दी। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को जूट से बने थैले उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक धाम में 50-50 महिलाओं का कलस्टर तैयार किया जा रहा है। साथ ही पंच प्रयागों व धार्मिक स्थलों को विकसित कर चारधाम यात्रा को भव्य रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को चारधाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष आचार्य शिवप्रसाद ममगांई ने आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश के चारों धामों में अब यात्रियों को कम दाम पर जूट से बने थैले उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके लिए हर धाम में 50-50 महिलाओं का एक कलस्टर तैयार किया जाएगा, जिन्हें जूट से थैले बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना की रूपरेखा तैयार किए जाने पर विचार किया जा रहा है। कहा कि पंच प्रयागों व क्षेत्रीय धार्मिक स्थलों को भी विकसित कर चारधाम यात्रा से जोड़ा जाएगा। श्रीनगर निकाय चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि श्रीनगर गढ़वाल मंडल का केंद्र बिंदु है। जोकि हर क्षेत्र व जिले को प्रभावित करता है। पार्टी उम्मीदवारों की जीत के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुटता से काम कर रहे है। इस मौके पर अतर सिंह असवाल, गिरीश पैन्यूली, अनूप बहुगुणा, प्रदीप मल्ल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed