फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशी व सभासद के 13 पदों के लिए 46 प्रत्याशी मैदान में

अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशी व सभासद के 13 पदों के लिए 46 प्रत्याशी मैदान में

Fri, 21 Jun 2019 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशी व सभासद के 13 पदों के लिए 46 प्रत्याशी मैदान में
श्रीनगर। नगर पालिका श्रीनगर के अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। अध्यक्ष पद पर एक भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। जबकि सभासद पद पर 6 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया। अब 13 वार्डों में 46 प्रत्याशियों के बीच पालिका बोर्ड में पहुंचने के लिए संघर्ष होगा।
विज्ञापन

आगामी 8 जुलाई को होने वाले नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। शुक्रवार को नाम वापसी का दिन था, लेकिन एक भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। एआरओ/तहसीलदार सुनील राज ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए आशा उपाध्याय, सीमा भंडारी, पूर्णकला जैन, सरोजनी रावत, पूनम तिवाड़ी व बीना चौधरी प्रत्याशी हैं। वहीं नाम वापसी के बाद सभासद के प्रत्याशियों की संख्या 46 रह गयी है। शुक्रवार को 6 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए। एआरओ जेएस कंडारी ने बताया कि वार्ड 1 से अर्जुन कृष्ण गैरोला व अर्जुन सिंह, वार्ड 2 से प्रदीप सिंह व युद्धवीर सिंह, वार्ड 3 से अजीत मेवाड़ और वार्ड 5 से गणपति भट्ट ने नाम वापस लिए। अब वार्ड एक में 5, वार्ड दो में 3, वार्ड चार में 2, वार्ड पांच में 1, वार्ड तीन, छह, सात, दस व तेरह में 4-4, वार्ड आठ, नौ व ग्यारह से 3-3 और वार्ड बारह से 6 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन


वार्ड 5 में निर्विरोध निर्वाचन तय
श्रीनगर। पालिका के वार्ड 5 से कांग्रेस प्रत्याशी गणपति भट्ट ने स्वास्थ्य कारणों से नाम वापस ले लिया, जिसके चलते यहां भाजपा प्रत्याशी विनीत पोस्ती का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इस वार्ड में सिर्फ दो ही प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed